AAP नेता आतिशी ने BJP उम्मीदवार गौतम पर लगाया बेहद 'गंभीर' आरोप


आम चुनाव-2019 के अंतर्गत दिल्ली की  सातों सीटों (नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक) पर चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा। इस बीच दिल्ली की प्रमुख पार्टियों आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप चरम पर पहुंच चुका है।


ताजा मामले में AAP ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट (East Delhi lok sabha Seat) से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। पूर्वी दिल्ली से सीट से AAP प्रत्याशी आतिशी के साथ दिल्ली के  डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार बाकायदा पत्रकार वार्ता कर इस बारे में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि AAP उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ न्यूज़ पेपर के साथ अभद्र टिप्पणी वाले पर्चे बंटवाए गए हैं। इस दौरान आतिशी बेहद भावुक भी नजर आईं।


 गौरतलब है कि पिछले दिनों चुनाव प्रचार के दौरान AAP की आतिशी ने गौतम गंभीर को बताया 'नौसिखिया', कहा था, साथ यह भी कहा था कि उनकी प्रसिद्धि उनके खिलाफ ही जाएगी, क्योंकि लोग बड़ी हस्तियों को देखना तो चाहते हैं, लेकिन अपना प्रतिनिधि ऐसे व्यक्ति को बनाना चाहते हैं जो हर समय उनके लिए उपलब्ध रहे।


 


Popular posts
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*मिशन शक्ति फेस 05 अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक*
Image
बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस में भारी बवाल: फायरिंग में युवक की मौत के बाद पथराव और आगजनी"
Image
इज़राइली राजदूत ने आज इण्डो-इज़राइल फल उत्कृष्टता केंद्र, बन्जरिया का दौरा किया।
Image