जौनपुर बारात गए व्यापारी की सिर कूच कर हत्या , शव को गाड़ी में भरकर सड़क पर छोड़ा..

*जौनपुर*


*बारात गये व्यापारी की सिर कूच कर हत्या, हत्या के बाद शव को गाड़ी मे भरकर सड़क पर छोड़ा*


जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में कल रात मे आयी बरात मे एक युवा व्यापारी की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारे ने व्यापारी का शव उसके गाड़ी मे रखकर घर से कुछ दूरी पर खेत में छोड़कर फरार हो गए। आज सुबह जब उक्त घटना की जानकारी लोगों को हुई तो लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सुचना पाकर पहुची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हत्यारो की खोजबीन शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार खेतासराय कस्बा के मूल निवासी अशोक कुमार (38) पुत्र रामधनी की ससुराल खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में है। जहाँ पर वो मकान बनवाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। उसी मकान में अशोक जनरल स्टोर की दुकान और पत्नी रिशु ब्यूटी पार्लर चलाती है। मृतक की पत्नी रीशू ने बताया कि 24 जुलाई शुक्रवार की रात लगभग 8:00 बजे अशोक घर से जफराबाद एक बरात में शामिल होने की बात कहकर अपनी बोलेरो खुद चलाते हुए निकले थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। सुबह बगल के गांव महमदपुर में इमामपुर मार्ग पर खेत में खड़ी बोलेरो में अशोक का शव पाया गया। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त के बाद सूचना पुलिस और परिजनों को दी। शव की स्थिति देख सिर पर किसी वजनी वस्तु से प्रहार कर हत्या की बात स्पष्ट हो रही है। परिजनों ने किसी से भी रंजिश से इंकार किया है। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। मृतक के मोबाइल नंबर से कॉल डिटेल निकलवाया जा रहा है। हत्या का खुलासा कब होगा ये तो पुलिस जाने लेकिन इस घटना से गाँव मे दहशत का माहौल कायम हो गया है।


Popular posts
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*मिशन शक्ति फेस 05 अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक*
Image
बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस में भारी बवाल: फायरिंग में युवक की मौत के बाद पथराव और आगजनी"
Image
इज़राइली राजदूत ने आज इण्डो-इज़राइल फल उत्कृष्टता केंद्र, बन्जरिया का दौरा किया।
Image