हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर 1 सप्ताह के खेल दिवस का सांसद ने किया उद्घाटन

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

 *हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर 1 सप्ताह के खेल दिवस का सांसद ने किया उद्घाटन*

 बस्ती 21  अगस्त      हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने के और 21 अगस्त से 29 अगस्त तक खेल सप्ताह मनाने के शासन के निर्णय उपलक्ष में बस्ती में शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में 21 अगस्त से 29 अगस्त तक चलने वाले एक सप्ताह के खेल आयोजन का सांसद हरीश द्विवेदी ने किया उद्घाटन |

 खेल सप्ताह में जनपदीय स्तरीय हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स आदि खेलों का आयोजन होगा |

 उद्घाटन के अवसर पर हॉकी का पहला मैच स्टेडियम बनाम हंसराज इंटर कॉलेज के बीच खेला गया |

 इस अवसर पर जगदीश शुक्ला, अर्जुन उपाध्याय, सरोज मिश्रा, काजू श्रीवास्तव, अनिल दुबे विद्यामणि, क्रीडा अधिकारी संजय शर्मा, उप क्रीडा अधिकारी प्रमोद कुमार जायसवाल सहित

 अलग-अलग खेलों के कोच, उनकी सहायक तथा स्टेडियम के कर्मचारी और स्कूलों के बच्चे उपस्थित रहे  |