बस्ती 26 अगस्त राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यक्रम जनपद में आगामी 4 सितंबर को प्रस्तावित है....

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

बस्ती 26 अगस्त     राज्यपाल   आनन्दीबेन पटेल का कार्यक्रम जनपद में आगामी 04 सितम्बर को प्रस्तावित है |

जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी  प्रियंका निरंजन ने विकास खण्ड सल्टौआ गोपालपुर के  ग्राम लेदवा में अमृत सरोवर, ग्राम पंचायत, आगनबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में उन्होने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जो कमिया पायी गयी उसे ससमय पूर्ण कर लिया जाय। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डा. आर.पी. मिश्रा, बीएसए अनूप तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।