नगर पुलिस द्वारा 3 वर्षीय गुमशुदा बालिका को 12 घंटे के अंदर किया सकुशल बरामद....

 कलाम द ग्रेट न्यूज़ । ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दुबे। 

9721071175

*नगर पुलिस द्वारा 3 वर्षीय गुमशुदा बालिका को 12 घंटे के अंदर किया सकुशल बरामद*

 बस्ती 9 अगस्त  थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में नगर पुलिस टीम ने तनु पटेल पुत्री नीरज पटेल उम्र 3 वर्ष निवासी ग्राम परसादुल्ला,थाना छपिया जिला गोंडा को गायब होने के 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौपा |

 मालूम हो की लड़की की मां सीमा अपनी बहन अनीता पत्नी रमेश चंद्र चौधरी निवासी सराय थाना नगर बस्ती के घर दवा कराने आयी हुयीं थी | वह अपनी बच्ची को बहन के घर छोड़कर दवा लेने चली गई और उसी बीच में तनु शाम करीब 6:30 बजे खेलते हुए घर से बाहर चली गई| सीमा जब दवा लेकर वापस आयी तो  तनु नहीं मिली तो उसने इसकी मौखिक सूचना पुलिस को दी |

 सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद ने तत्परता दिखाते हुए सोशल मीडिया, व्हाट्सएप आदि पर प्रचार प्रसार करते हुए थाना स्तर से भी खोजबीन शुरू कर दी | तथा बच्ची को सकुशल बरामद कर  उसकी तस्दीक करते हुए परिजनों को सौंपा | परिजनों और क्षेत्रवासियों में पुलिस के इस कार्य  की प्रशंसा हो रही है |