गड्ढा युक्त सड़के और भरा पानी , कैसे करेंगे बच्चे स्वतंत्रता पर प्रभात फेरी...

 कलाम द ग्रेट न्यूज़ । ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दुबे ।

97210 711 75

 *गड्ढा युक्त  सड़के और भरा पानी कैसे करेगें बच्चे स्वतंत्रता पर प्रभात फेरी*

»»» नहीं पड़ती अधिकारियों की निगाह, जबकि शनिवार को थाना दिवस पर इसी रास्ते से होकर जाते हैं आला अधिकारी

 बस्ती 11 अगस्त    टूटी हुई सड़क,  गड्ढों में भरा पानी,जरा सा नजर चुके तो निश्चित ही आप गड्ढों में गिर कर अपना कपड़ा खराब कर लेंगे, और यदि आप दो पहिया या साइकिल से हैं तो अपना हाथ पैर भी चोटिल कर सकते हैं या तोड़ सकते हैं |

 जी हां हम बात कर रहे हैं नगर बाजार से कप्तानगंज मार्ग की  जिस पर जैसे ही आप बस्ती बनारस मार्ग पर स्थिति नगर बाजार राजा उदय प्रताप नारायण सिंह तिराहे से कप्तानगंज मार्ग पर  मुड़ते हैं तो आप का सामना पानी भरे गड्ढों से युक्त टूटी हुई सड़कों से तथा कीचड़ से होगा  |  जबकि इसी नगर कप्तानगंज मार्ग दर्जनों विद्यालय, थाना नगर, फुलवरिया पांडे में नगर पंचायत नगर बाजार का कार्यालय तथा शहीद राजा उदय प्रताप सिंह नारायण स्मारक राजकोट तक जाने के लिए इसी मार्ग से जाना पड़ता है  |

 विद्यालय जाने वाले बच्चे अक्सर इसमें गिर कर अपना कपड़ा खराब करते हैं तथा चोटिल हो जाया करते हैं |

 नगर पंचायत नगर बाजार द्वारा सड़क उत्तर तरफ इंटरलॉकिंग का काम भी अभी पूर्ण नहीं है , साथ ही लगने के बाद पहली बारिश में ही कहीं-कहीं इंटरलॉकिंग धसना चालू हो गया है | वही सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण कर बनाए गए स्थाई एवं अस्थाई निर्माण भी कोढ में खाज का काम कर रहे हैं |

 हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और इन्हीं रास्तों पर नन्हे मुन्नो द्वारा  स्वतंत्रता दिवस  को प्रभात फेरी निकालना है |

 अब सवाल यह उठता है कि इस टूटे हुए गड्ढा कीचड़  से भरी  सड़क पर स्कूल के बच्चों द्वारा किस तरह  स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रभात फेरी निकाली जाएगी|