बस्ती कृषि विज्ञान में मोटे अनाज ही हमारे शरीर को सही पोषण दे सकते हैं, कृषि प्रशिक्षण आयोजन किया गया..

 कलाम द ग्रेट न्यूज़ । ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दुबे। 

9721071175

*मोटे अनाज ही हमारे शरीर को सही पोषण दे सकते हैं*

बस्ती 8 अगस्त      कृषि विज्ञान केन्द्र बस्ती में मोटे अनाज मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विभाग द्वारा मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

 उन्होने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। हमारे पुरखों की लंबी उम्र और सेहत का असली राज ही मोटे अनाज व सूक्ष्म अनाज हुआ करते थे, जो उन्हें सर्दी, गर्मी व बरसात से बेपरवाह रखते थे। पौष्टिकता से भरपूर इन अनाजों का कम लागत पर उत्पादन किया जा सकता है, इस दौर में मोटे व सूक्ष्म अनाज गरीबों की पौष्टिक भोजन की जरूरत को पूरा करने में सक्षम है। 

  उन्होने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है। किसान भाई सूक्ष्म व मोटे अनाजों को ज्यादा से ज्यादा बुवाई करें एवं अपने फसलों में मोटे अनाजों का समावेश करें। केंद्र के अध्यक्ष डॉ एस. एन. सिंह ने कहा कि सावां , कोदो, मडु़वा ज्वार, बाजरा, मक्का आदि की बुवाई करके कम लागत में अधिक आमदनी पाई जा सकती है। 

  इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि मोटे अनाजों में गेहूं एवं धान की अपेक्षा 3.5 गुना अधिक पोषक तत्व पाया जाता है। कार्यक्रम के अवसर पर डॉ. डीके श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के 21 राज्यों में मोटे अनाज की खेती होती है। भारत दुनिया का सबसे अधिक मोटे अनाज पैदा करने वाला देश है। सबसे अधिक मोटे अनाज की खेती महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में होती है।

   कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ल, केन्द्र के वैज्ञानिक हरिओम मिश्रा, डा.. प्रेम शंकर, कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हरेंद्र प्रसाद, राष्ट्रीय जिला सलाहकार अजीत त्रिपाठी, संकट हरण पांडे, राम मूर्ति मिश्रा, गोपाल सिंह तथा तमाम एफपीओ के निदेशक उपस्थित रहे।

Popular posts
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*मिशन शक्ति फेस 05 अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक*
Image
बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस में भारी बवाल: फायरिंग में युवक की मौत के बाद पथराव और आगजनी"
Image
इज़राइली राजदूत ने आज इण्डो-इज़राइल फल उत्कृष्टता केंद्र, बन्जरिया का दौरा किया।
Image