शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, आया पुलिस की गिरफ्त में...

कलाम द ग्रेट न्यूज़ । ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दुबे। 

9721071175

*शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, आया पुलिस की गिरफ्त में*

 बस्ती 7 अगस्त   थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के संबंध में नगर थाने पर पंजीकृत मुकदमा एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त विशाल उर्फ अमेरिका पुत्र लालजी उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी नगर खास, थाना नगर,बस्ती बस्ती को कराहली चौराहे से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुये  न्यायालय भेजा |

 गौरतलब है कि प्रार्थिनी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि 2 साल पहले वह खेत में घास काट रही थी, उसी समय आरोपी विशाल उर्फ अमेरिका वहां पहुंचा और मेरे साथ छेड़खानी करने लगा और जबरदस्ती मेरे साथ दुष्कर्म किया तथा कहीं बताने पर जान से मारने की करने की धमकी दिया |

 उसके बाद आरोपी  शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा | आरोपी ने प्रार्थनी को दो मोबाइल भी दिया था | शादी की बात पर आरोपी के  माता -पिता प्राथनी के घर आकर धमकाया एवं  जान माल की धमकी दिए |

 आरोपी अमेरिका द्वारा उसे घर ले जाकर रखा गया किंतु उसके माता-पिता द्वारा उसे मारपीट कर भगा दिया गया | आरोपी अमेरिका भी माता पिता के  दबाव मैं आकर शादी से मुकर गया |

 जिस के संबंध में थाना नगर पर प्राथनी के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्यवाही की गयी |