बस्ती में आज 10 सड़कों का हुआ लोकार्पण > जानते हैं कौन सी हैं वह सडके।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

*बस्ती में आज 10 सड़को का हुआ लोकार्पण>जानते हैं कौन सी हैं वह सड़के*

बस्ती 18 सितम्बर     बीजेपी विधायक अजय सिंह ने हरैया विधानसभा क्षेत्र में 1106.02 लाख की लागत से बनी 43.27 किमी. लम्बी दस सड़क का लोकार्पण किया।

 विधायक अजय सिंह ने कहा कि अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती है। आवागमन की अच्छी सुविधा होने पर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होता है। किसानों और व्यापारियों के लिए सड़कों की सुलभता उनके आय की बढ़ोत्तरी में सहायक हैं। वहीं सड़कों के होने से रोजगार सृजन भी होता है। गांवों को बेहतर आवगामन सुविधा के द्वारा मुख्य मार्गो से प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ह्ररैया विधानसभा के अंतर्गत बड़े पैमाने पर नई सड़क के निर्माण के साथ ही जहां सड़कें खराब हैं वहां मरम्मत तथा चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि टूटी-भीटी विक्रमजोत मार्ग से अकवारा नहर पुल होते हुए शंकर भगवान के मंदिर तक 145.15 लाख की लागत से 2 किमी. नई सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग 28 से बाघानाला परसरामपुर मार्ग का 120.11 लाख की लागत से 12.11 किमी. सड़क का विशेष मरम्मत कार्य, पठकापुर से परशुरामपुर मार्ग से ढेलगढ़वा मार्ग 30 लाख की लागत से 3 किमी. का विशेष मरम्मत कार्य, कोहराई मेढ़ाएं रसूलपुर मार्ग का 58.37 लाख की लागत से 5 किमी. का विशेष मरम्मत कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग से रमहटिया मार्ग 10 लाख की लागत से 1 किमी. का विशेष मरम्मत कार्य, तुर्सी से हिल्सी पूरेदीवान होते हुए पूरेतेजी तक 480.77 लाख की लागत से 6 किमी. लम्बी सड़क का निर्माण कार्य, अमोहा धिरौली बाबू सरवनपुर से डाडिया संपर्क मार्ग 47.5 लाख की लागत से 4.75 किमी. का विशेष मरम्मत कार्य, पारसीजोत मार्ग करमी पाण्डेय से गौहनिया नेपाल इंदौली मार्ग  41.66 लाख की लागत से 3.1 किमी. मार्ग, महाराजगंज से ओझा गंज संपर्क मार्ग का 132.46 लाख की लागत से 5.51 किमी. सड़क का विशेष मरम्मत व चौड़ीकरण कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग पचवस नए पेट्रोल पंप के सामने से शंकर जी के मंदिर तक 40 लाख की लागत से 0.8 किमी. सड़क कुल 10 सड़कों का निर्माण कार्य कराया गया है। निर्माण पूर्ण होने पर सभी 10 सड़कों का उद्घाटन हुआ है।

  इस अवसर पर महेन्द्र सिंह, भानु सिंह, शैलेंद्र सिंह, राम किशन, बी पी सिंह, प्रेम शंकर ओझा, विवेक कान्त पाण्डेय,  जग्गू, आदर्श पाठक, आनंद सिंह, ज्ञानविक्रम सिंह, भरत सिंह, अखिलेश सिंह, लवकुश चौधरी, संतोष सिंह, नन्दलाल, मनोज सिंह, रविन्द्र सिंह, राजेश सिंह, बजरंग बिहारी पाण्डेय, अजीत विश्वकर्मा, सुनील सिंह काका, अनुपम सिंह, डिम्पल सिंह, निर्मल सिंह, मनोज सिंह, रामपाल यादव, संतोष सिंह, कौशलेंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह, प्रिन्स शुक्ला, मोहित शुक्ला, दीपक उपाध्याय, प्रिंस उपाध्याय, राहुल तिवारी, नान्हूपाठक, आलोक सिंह , बम बहादुर सिंह, सिनोद सिंह, प्रशांत सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

             कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले

         kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935 ,8896451232 कलाम द ग्रेट न्यूज़ विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने के लिए कलाम द ग्रेट ईमेल आईडी व कांटेक्ट नंबर पर संपर्क करें।



Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image
*मिशन शक्ति फेस 05 अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक*
Image
बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस में भारी बवाल: फायरिंग में युवक की मौत के बाद पथराव और आगजनी"
Image