* महा योजना 2031 के संदर्भ में डीएम ने की बैठक।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

 *महा योजना 2031 के संदर्भ में डीएम ने की बैठक*

 बस्ती 21 सितम्बर                      बस्ती महायोजना 2031 के संबंध में जिलाधिकारी अंद्रा वामसी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में बैठक करके विचार-विमर्श किया गया।

 जिलाधिकारी ने निर्देश दिया  कि आगामी संभावनाओं को देखते हुए कार्ययोजना तैयार करें।

 उन्होने मा योजना से  संबंधित को निर्देशित हुए कहा कि जो बिना नक्शा पास कराये निर्माण किये गये है, उनकी सूची तैयार कर नोटिस जारी करें। उन्होने नदी के किनारों पर एच.एफ.एल. संदर्भ में सिंचाई विभाग को एक सप्ताह में कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने  कुआनों नदी के बहाव की जानकारी प्राप्त किया और निर्देश दिया है कि नदी के किनारे औरेंज जोन को ग्रीन जोन में विकसित किया जाय।

उन्होने कहा कि ग्रीनबेल्ट के सर्वे का समरी शीट अगले बैठक में प्रस्तुत किया जाय।

 बैठक में एडीएम कमलेश चंद, विकास प्राधिकरण अधिकारी संदीप वर्मा, ईओ नगरपालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी, बोर्ड के सदस्य तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

            कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले

       kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935 

कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करे।