9 लाख रुपये हड़पने के मामले में केस दर्ज।

कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

 9 लाख रुपए हड़पने के मामले में केस दर्ज*

बस्ती... परशुरामपुर पुलिस ने  दो सगे भाइयों पर 9 लाख रूपये लेकर वापस न देने के मामले में केस दर्ज किया है  |

 इस मामले में इरशाद निवासी जोगापुर थाना परशुरामपुर बस्ती ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है  कि उसका शादाब के घर आना जाना लगा रहता है | शादाब के भाई इश्तियाक के  बातों में आकर  9 लाख रूपये देकर सिकंदरपुर में साझा फर्नीचर की दुकान खोल था |

 बाद में जब मैं दुकान में लगाए अपने रुपए मांगे तो शादाब तथा उसका भाई इश्तियाक अब शब्द कहते हुए धमकी देने लगे |

 इस मामले में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है |

         कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

kalamthegreat9936@gmail.com