कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।
97210 711 75
*रुधौली में पति-पत्नी के मौत का सनसनी खेज मामला*
👉🏾 *पति के मरने के 1 दिन बाद पत्नी के भी मरने पर पुलिस आई हरकत में।👉🏾 मरने के पहले महिला ने पुलिस से बतायी आप बीती-
👉🏾 मृत दम्पति के तीन बच्चे भी हैं बेहोश चल रहा है अस्पताल में इलाज-
👉🏾 परिजनों ने लगाया दो लोगों पर जहर देकर मारने का आरोप।
👉🏾 रेप की बाद पति-पत्नी को जहर खिलाने का आरोप.
बस्ती 22 सितंबर रुदौली थाना क्षेत्र के रुधौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 शास्त्री नगर मे पति-पत्नी की मौत का संनसनीखेज मामला प्रकाश में आया, जहां एक दिन के अंतराल पर पहले पति उसके बाद पत्नी मौत के मुंह में समा गई |
घटना की दूसरे दिन जब पत्नी की मौत हुई तब कहीं रुधौली पुलिस सक्रिय हुई |
सूचना पाकर घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी तथा क्षेत्राधिकार रुधौली प्रीति खरवार ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया |
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि दो लोगों के जहर खा मरने की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया |
उन्होंने बताया कि परिजनों के आरोप के अनुसार दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, घटना के बारे में छानबीन की जा रही है | उन्होंने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है |
वहीं लोगों का कहना है कि दरिंदों ने रेप के बाद पति-पत्नी को नशे की गोलियां खिला दिया तथा डोज अधिक होने कारण पति-पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई |
वहीं कुछ लोग जमीन के खरीद फरोख्त को लेकर किया गया मर्डर भी बता रहे हैं |
मरने के पहले महिला ने पुलिस को घटना के बारे में बताया था |
कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।
kalamthegreat9936@gmail.com
Contact number -9453288935
कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।