डीएम , एसपी ने पुरानी बस्ती व मुंडेरवा तथा एडीएम , एसपी ने नगर थाने पर की जनसुनवाई।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

 97210 711 75

*डीएम, एसपी ने पुरानी बस्ती व मुंडेरवा तथा एडीएम, एसपी ने नगर थाने पर की जनसुनवाई*।

बस्ती 9 सितम्बर   थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अंद्रा वामसी तथा पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा पुरानी बस्ती तथा मुंडेरवा थाने पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंच कर थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती तथा प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा के उपस्थिति में आये हुये फरियादियों के समस्याओं को सुना तथा उनके उचित तथा गुणवत्तापूर्ण  निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया |

 इसी क्रम में नगर थाना पर  थानाध्यक्ष संतोष कुमार की उपस्थिति में अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र तथा अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा थाना समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित को उसके उचित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया|

 थाना कलवारी पर थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह नायब तहसीलदार बस्ती राजस्व के द्वारा हाईवे फरियादों के समस्याओं को सुना गया तथा उनकी विधिक कार्रवाई एवं निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया | समाधान दिवस के दौरान कलवारी थाना पर कुल पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई जिसमें एक पुलिस तथा चार राज्यों से संबंधित थे।

          कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले

   kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935 ,8896451232