कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं बीमार , नहीं ली किसी ने सुध।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।9721071175*।                                            कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं बीमार, नहीं ली किसी ने सुध*

 बस्ती 17 सितंबर   जिले के विक्रमजोत कस्तूरबा आवासीय  विद्यालय की लगभग डेढ़ दर्जन छात्राएं बुखार जुकाम का दर्द से पीड़ित है लेकिन अभी तक उनकी किसी ने शुद्ध नहीं ली ना ही उनकी जांच कराया गया |

 कस्तूरबा गांधी की छात्राएं इस बीमारी से भयभीत हैं |

 शुक्रवार को 16 छात्रों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया था, वहीं शनिवार को  सातवीं कक्षा की छात्रा सुमन अर्ध बेहोशी की हालत में मिली थी|

 छठवीं की छात्रा अंशु 13 वर्ष, सुमन 13 वर्ष, लवी 14 वर्ष, अंशु 14 वर्ष,वंदना 10 वर्ष, सुषमा,रोशनी 11 वर्ष, संध्या व कुसुम 11वर्ष,रिशु 9 वर्ष, साक्षी 11 वर्ष,चांदनी 12 वर्ष, शिवानी 10 वर्ष, अंजू 13, कोमल शर्मा 12, पल्लवी 13, रोशनी पांडे 15  वर्ष बीमार हुई है  |

 लखनऊ से आई हुई टीम ने बच्चों की हालत देखकर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा |

 वही जिम्मेदारों द्वारा  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बच्चों को इलाज करा कर स्कूल लाकर आनंद-फानन में उनके घर भेज दिया गया |

 वहीं सूत्रों का कहना है कि दो छात्रों को काफी गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती करना पड़ा था, जबकि लगभग 16 छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था |

 सूत्रों के अनुसार अब तक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय विक्रमजोत की 30 से ज्यादा छात्राएं बीमार हो चुकी हैं |

वहीं जिम्मेदारों का इस बारे में सुध ना लेना चर्चा का विषय है |

                कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले

            kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935 ,9129074590

कलाम द ग्रेट न्यूज़ में विज्ञापन अथवा किसी प्रकार की न्यूज़ संबंधित जानकारी देने के लिए ईमेल आईडी अथवा कांटेक्ट नंबर पर संपर्क करें।

Popular posts
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*मिशन शक्ति फेस 05 अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक*
Image
बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस में भारी बवाल: फायरिंग में युवक की मौत के बाद पथराव और आगजनी"
Image
इज़राइली राजदूत ने आज इण्डो-इज़राइल फल उत्कृष्टता केंद्र, बन्जरिया का दौरा किया।
Image