*गाजियाबाद* पत्रकार यश प्रताप यादव।
यूपी में बेलगाम पुलिस की शर्मनाक हरकतों पर नहीं लग रहा विराम।
गाजियाबाद पुलिस की एक शर्मनाक करतूत का खुलासा हुआ है।
शहर के साई उपवन घूमने आई एक लड़की और उसके मंगेतर का पुलिस वालों ने सेक्सुअल हैरेसमेंट किया।
जेल भेजने की धमकी देकर एक हजार रूपया पेटीएम करा लिया। पुलिस वाले पीड़ित लड़की से बार बार अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाते रहे।
मंगेतर गिड़गिड़ाता रहा लेकिन पुलिस वालों का दिल नहीं पसीजा। वसूली के उपरांत रात में उन्हें छोड़ा गया।
10 दिन तक अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए लड़की और मंगेतर इधर उधर भटके तब जाकर एफआईआर दर्ज हुई। लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस वालों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
बताया जाता है कि आरोपी पुलिस वाले एक पुलिस अफसर के खासमखास हैं।
कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।
kalamthegreat9936@gmail.com
Contact number - 945328835 ,
कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।