कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।
9721071175
*पत्रकार पर हमले के मामले में पुलिस ने अपराधी को किया गिरफतार।
बस्ती 12 अक्टूबर 23.
सोनाहा थाना क्षेत्र के मान्यता प्राप्त पत्रकार फूलचंद चौधरी के ऊपर हमले का मामला प्रकाश में आया है |
हमले में उनकी बुलेट मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई है | सूचना पर पहुंची डायल 112 ने तत्काल जांच शुरू कर दिया |
पत्रकार फूलचंद चौधरी का कहना है की दबंग विवेक उपाध्याय मुड़वरा स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे थे और उन्होंने मेरे ऊपर पॉड से हमला कर दिया जिसमें मेरी बुलेट बाइक क्षतिग्रस्त हो गई | पत्रकार पी. सी चौधरी का कहना है कि उनको जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर हमला किया गया |
पुलिस को दिए तहरीर में पी. सी.चौधरी ने विवेक उपाध्याय के ऊपर आरोप लगाया है कि उनके पास से 11 हजार रूपये भी छीन लिया गया है |
वहीं थाना प्रभारी सोनहा शैलेन्द्र सिंह का कहना है मामले की जाँच की जा रही है, दोषी के ऊपर जाँच के बाद कड़ी कार्यवाही की जायेगी |
समाचार लिखे जाने तक मामले की गंभीरता को देखते ही उप जिला अधिकारी भानपुर नें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया |
कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।
kalamthegreat9936@gmail.com
Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।