*एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन कल सेवायोजन कार्यालय कैंपस में*

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

*एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन कल सेवायोजन कार्यालय कैंपस में*

बस्ती 16 अक्टूबर 23.

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय,माडल कॅरियर सेन्टर द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 17 अक्टॅूबर को पूर्वान्ह 10.30 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय कैम्पस कटरा मूड़घाट रोड बस्ती में किया जायेगा।

उक्त जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि इस मेले में बस्ती रोडवेज उ०प्र० परिवहन निगम बस्ती डिपों के आर.एम. भर्ती अधिकारी है, जो सविंदा चालक  के 40 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से कैम्पस भर्ती करेंगें।

     उन्होने बताया कि शैक्षिक योग्यता कम से कम कक्षा 8 पास, लम्बाई 05 फुट 03 इंच, हैवी लाइसेन्स, वाहन चलाने का न्यूनतम 02 वर्ष का अनुभव, आयु न्यूनतम 23 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सविंदा चालक  पद चयनित होने के उपरान्त मानदेय 1.75 पैसा प्रतिकिलोमीटर, 5000 से अधिक किलोमीटर एवं 22 दिन के संचालन पर रु० 3000 का अतिरिक्त प्रोत्साहन देय होगा। साथ् ही प्रति नाइट भत्ता एवं टारगेट से अधिक आय पर अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा।  

     उन्होने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ निःशुल्क प्रतिभाग कर साक्षात्कार के माध्यम से चयन होने हेतु सम्मिलित हो सकते है अथवा सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in  पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

            कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

        kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*मिशन शक्ति फेस 05 अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक*
Image
बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस में भारी बवाल: फायरिंग में युवक की मौत के बाद पथराव और आगजनी"
Image