*लखनऊ* पत्रकार यश प्रताप यादव।
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा किसानों को साधने में जुटी ।
किसानों को साधने के लिए गांव की परिक्रमा करेगा भाजपा किसान मोर्चा।
सभी गांवो में निकलेगी गांव परिक्रमा यात्रा।
किसानो की लंबित मांगों को भी पूरा करने की तैयारी।
यात्रा में किसानों को मोदी सरकार की ओर से किसानों के लिए लागू योजनाओं और उनसे किसानों को मिले लाभ की दी जाएगी जानकारी।
किसान संपर्क यात्रा के दौरान प्रत्येक गांव में रात को किसान चौपाल भी लगाई जाएगी।
भाजपा की क्षेत्रीय बैठक कल से होगी शुरू।
भाजपा के महिला सम्मेलन और अनुसूचित जाति सम्मेलन के लिए पार्टी की क्षेत्रवार बैठक।
बैठक में दोनों सम्मेलन के आयोजन की रूपरेखा तय होगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कल काशी क्षेत्र की बैठक लेने वाराणसी जाएंगे।
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह पश्चिम क्षेत्र की बैठक लेंगे।
5 अक्टूबर को अवध क्षेत्र की बैठक लखनऊ में भूपेंद्र सिंह चौधरी लेंगे।
धर्मपाल सिंह गोरखपुर क्षेत्र की बैठक लेंगे।
6 अक्टूबर को भूपेंद्र सिंह अलीगढ़ में ब्रिज की बैठक लेंगे
धर्मपाल सिंह कानपुर क्षेत्र की बैठक लेंगे।
कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।
kalamthegreat9936@gmail.com
Contact number - 9453288935,
कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।