*तेज आवाज में डीजे बजाने पर संचालक व डीजे मालिक के ऊपर लालगंज व छावनी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा*

" कलाम द ग्रेट न्यूज  " ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

9721071175

*तेज आवाज में डीजे बजाने पर संचालक व डीजे मालिक के ऊपर लालगंज व छावनी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा*

 बस्ती 24 अक्टूबर 23.

👉🏿 थाना लालगंज पुलिस ने थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में  शासन के आदेशानुसार ध्वनि विस्तारक यंत्रों द्वारा मानक से ज्यादा आवाज मैं डीजे बजाने पर दुर्गा पूजा संचालक व डीजे मालिक राकेश कुमार यादव पुत्र सूखई लाल यादव तथा वीरेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय राम निहोर निवासी कंचनी थाना लालगंज के ऊपर मुकदमा दर्ज किया है |


👉🏿 इसी मामले में छावनी पुलिस में थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में उप निरीक्षक चंद्रकांत पांडे तथा पुलिस टीम द्वारा दुर्गा मूर्ति विसर्जन हेतु जाते समय डीसीएम वाहन संख्या यू पी 51बी टी 2268 पर लगा डीजे काफी तेज आवाज में बज रहा था जिससे आने जाने वाले तथा अन्य लोगों को काफी परेशानी हो रही थी |

 पुलिस टीम के पहुंचने पर वाहन चालक वाहन छोड़कर भाग गया तथा मौजूद डीजे मालिक ऑपरेटर द्वारा डीजे को बंद करवाया | डीजे के पूरे सिस्टम सहित सभी सामान को जप्त करते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया |

           कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

       kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।