नगर व कलवारी थाने पर आगामी दुर्गापूजा एवं दशहरा के त्यौहार के दृष्टिगत हुयी पीस कमेटी की बैठक।

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

*नगर व कलवारी थाने पर आगामी दुर्गापूजा एवं दशहरा के त्यौहार के दृष्टिगत हुयी पीस कमेटी की बैठक*

 बस्ती 5 अक्टूबर 23.

 पुलिस अधीक्षक गोपालगंज चौधरी के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी के निर्देशन में, क्षेत्राधिकार कलवारी आलोक प्रसाद की पर्यवेक्षण में  नगर एवं कलवारी थानों पर आगामी त्यौहारों को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक की गई |

👉🏾 नगर थाना के प्रांगण में  क्षेत्राधिकार कलवारी आलोक प्रसाद के अध्यक्षता में, थानध्यक्ष नगर संतोष कुमार के उपस्थिति में आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा व दशहरा को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए आज थाने पर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों,  डीजे मालिक, मूर्ति की स्थापना करने कमेटी के सदस्यों वाले  के साथ पीस कमेटी की बैठक किया गया |

 क्षेत्राधिकार कलवारी आलोक प्रसाद व थानाध्यक्ष संतोष कुमार द्वारा उन्हें उच्च अधिकारियों के आदेशों, निर्देशों से अवगत कराया गया व वह आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु उनसे सुझाव लिये गए |

👉🏾 थाना कलवारी परिसर में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत  थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह के अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के संभ्रांत  व्यक्ति, पत्रकार, दुर्गा पूजा कमेटी  के सदस्य एवं डीजे मालिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक किया गया |

 थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह द्वारा आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशो निर्देंशो से सभी को अवगत कराते हुए सकुशल संपन्न कराने हेतु उनसे सुझावों को लिया गया |

 इस अवसर पर थाना के  उपनिरीक्षक, आरक्षी, ग्राम प्रहरी सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे |

            कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

         kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number: 9453288935', कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।