*लापता मासूम का शव मिला तालाब मे*

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

9721071175

*लापता मासूम का शव मिला तालाब मे*

 बस्ती 16 अक्टूबर 23.

 लालगंज थाना क्षेत्र के ह्ररैया ग्राम से गायब हुए तीन वर्षीय बालक का शव गांव के पास ही एक तालाब मे मिला |

 गौरतलब है कि 3 वर्षीय रेयांश पुत्र अखिलेश चौधरी रविवार की दोपहर में खेलते खेलते अचानक गायब हो गया था | परिजनों द्वारा उसे आसपास की झाड़ियों और सभी जगह पर खोजा जब वह नहीं मिला तो परिजनों द्वारा घटना की सूचना लालगंज थाना पर दी गई |

 थानाध्यक्ष लालगंज जितेंद्र सिंह द्वारा रात में ही बच्चे की काफी तलाश करवाई गई किंतु सफलता हाथ नहीं लगी |

 आज दोपहर में  बालक रेयांश का शव तालाब में तैरता हुआ मिला, जानकारी के बाद पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी  |

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव को तालाब के बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मृत्यु के कारणों के छानबीन में जुट गई  |

 बालक तालाब तक कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं हो पाई है,वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है |

 मृत का कारण तो अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा |

            कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

        kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु ईमेल आईडी अथवा कांटेक्ट नंबर पर संपर्क करें।