मुंडेरवा पुलिस नें चोरी के सामान सहित चोर को किया गिरफ्तार*

 कलाम द ग्रेट न्यूज। ब्यूरो चीफ ज्ञान प्रकाश दूबे।

97210 711 75

*मुंडेरवा पुलिस नें चोरी के सामान सहित चोर को किया गिरफ्तार*

 बस्ती 10 अक्टूबर 23.

 जिले में ताबड़तोड़ हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के सख़्ती के बाद हरकत में आई बस्ती पुलिस  लगातार चोरों के धर पकड़ में लग गई है |

 अभी 9 अक्टूबर को कलवारी और सोनहा पुलिस द्वारा लगभग आधा दर्जन चोरों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा |

 अभी हाल ही में कलवारी पुलिस द्वारा बहुत चर्चित चमनगंज चोरी का  सफलता पूर्वक पर्दाफाश कर चोरों को गिरफ्तार किया गया था |

 उसी क्रम में आज मुंडेरवा पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक कन्हैया पांडे,  ओमप्रकाश मिश्रा तथा कांस्टेबल श्रवण कुमार की टीम द्वारा मुंडेरवा थाने पर पंजीकृत मुकदमा के संदर्भ में अभियुक्त रवि दुबे पुत्र नरेंद्र दुबे निवासी बजहा,थाना लालगंज, बस्ती को मुरादपुर से गिरफ्तार किया  |

 प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त के पास से 6 मोबाइल, दो साइकिल,  हैंड पंप तथा  2250 रुपया नगद बरामद हुआ |

 अभियुक्त के ऊपर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया |

          कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

       kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।