*दुर्गा प्रतिमा विसर्जित कर लौट रही ट्राली पलटने से एक की मौत कई घायल*

" कलाम द ग्रेट न्यूज " ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

9721071175

 *दुर्गा प्रतिमा विसर्जित कर लौट रही  ट्राली पलटने से एक की मौत कई घायल*

बस्ती 25 अक्टूबर 23.

पूरा देश बुराई पर अच्छाई की जीत का दशहरा त्योहार मना रहा है,  देश में हर जगह 9 दिन दुर्गा मां की मूर्तियों को बैठाने के बाद आज के दिन उन्हें विसर्जित करने का काम किया जाता है, प्रशासन द्वारा व्यवस्थित जगहों पर ले जा कर लोग नदियों में मूर्तियों को विसर्जित करते हैं,उसी कड़ी में पूरा मामला बस्ती जिले के दुबौलिया थाना छेत्र के पांडुल घाट का हैं जहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली सवार ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। 

ट्राली में सवार एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी और 11 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। 

 मौके पर ग्रामीण और पुलिस पहुँचकर ट्राली के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला गया,और सभी 11 गम्भीर रूप से घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज भेजा दिया गया है, वहीं तीन की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

इस पूरे मामले पर सीओ कलवारी आलोक परसाद ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली सवार सभी दुबौलिया थाना छेत्र के भिवरा ग्राम के निवासी थे जो मूर्ति विसर्जन करके वापस अपने घर जा रहे थे,पंडूलघाट से लगभग 500 मीटर आगे अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्राली सड़क किनारे गहराई में उतर गई जिसमे सवार 13 लोग सामान्य रूप से और एक व्यक्ति विक्रम जो गंभीर रूप से घायल था जिसे जिला अस्पताल लाया गया,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया,नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है |

           कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

       kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*मिशन शक्ति फेस 05 अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक*
Image
बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस में भारी बवाल: फायरिंग में युवक की मौत के बाद पथराव और आगजनी"
Image