*बालक की हत्या आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 " कलाम द ग्रेट न्यूज जी पी दुबे " 9721071175

*बालक की हत्या आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 बस्ती 15 नवंबर 23.

 पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी व अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकार कलवारी आलोक प्रसाद के  पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नगर संतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में नगर पुलिस ने 13 नवंबर को नगर थाना क्षेत्र के अगई भगाड़ ग्राम में मारपीट में हुए बालक की मृत्यु के संबंध में पंजीकृत सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया |

 गौरतलब है कि 13 नवंबर की शाम लगभग 4 बजे विजयपाल सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी अगई भगाड़ थाना नगर शराब पीकर मृतक के दरवाजे पर गाली दे रहे थे जिसका विरोध करने पर विजय पाल सिंह घर चले गये और अभियुक्त गण घर से लामबंद होकर आए और मारपीट करने लगे, उसी बीच लोहे का एक राड 15 वर्षीय रवि राजभर के सर पर लगा जिससे वह अचेत होकर गिर गया, जिसका इलाज के दौरान मृत हो गया |

 मृतक के चाचा के तहरीर के आधार पर पुलिस ने  अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था|

 इस मामले में जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक सहित , अपर पुलिस अधीक्षक  दीपेंद्र नाथ चौधरी, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र, क्षेत्राधिकार कलवारी आलोक प्रसाद सहित अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित दिशा निर्देश दे रहे थे |

 नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने उप निरीक्षक बृजनंदन यादव, हेड कांस्टेबल मृत्युंजय मिश्रा,कांस्टेबल संत कुमार प्रजापति, प्रमोद साहनी, राम सिंह यादव व महिला कांस्टेबल आरती देवी के साथ सभी अभियुक्तों को मुकदमा पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया |

 गिरफ्तार अभियुक्त सोनल सिंह पुत्र मारकंडेय सिंह, मारकंडेय सिंह पुत्र महावीर सिंह, रामप्रताप सिंह पुत्र महावीर सिंह, विजयपाल सिंह पुत्र महावीर सिंह  सभी निवासी अगई भगाड़ थाना नगर बस्ती |

जिसमें सोनल सिंह को छोड़कर बाकी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है |

 थानाध्यक्ष नगर संतोष कुमार ने बताया कि सभी अभियुक्तों के उपर विधिक कार्यवाही करते हुये उन्हें जेल भेजा गया |

              कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

           kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।