*जयंती पर याद किये गये धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव*

   " कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

9721071175

*जयंती पर याद किये गये धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव*

👉🏽नेताजी के अधूरे सपनों को पूरा करें समाजवादी - महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती 22 नवंबर 23.

समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को उनके जयन्ती पर याद किया गया। यह दूसरा मौका था जब उनके बिना जन्म दिन मनाया गया।

सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी नेताओें ने उन्हें  याद किया।

 महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि नेताजी गरीबोें, किसानोें, नौजवानों की आवाज थे। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी हम सभी समाजवादियों की है। पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिले यही नेता जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने  कहा कि नेताजी हम सबके आदर्श है और उनके पद चिन्हों पर चलकर समाजवादी विचारधारा को मजबूती देना होगा।

सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्रीपति सिंह, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, चन्द्रभूषण मिश्र, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, मो. स्वालेह, देवेन्द्र श्रीवास्तव, समीर चौधरी, विजय विक्रम आर्य, वृजेश मिश्र, गीता भारती, राघवेन्द्र सिंह, रिन्टू यादव आदि ने नेताजी के जीवन संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उन्होने पार्टी को मजबूत करने के लिये आखिरी सांस तक संघर्ष किया।  उनके बताये मार्ग पर चलना हम सबकी जिम्मेदारी है। यही उनके प्रति सच्ची सद्भावना होगी।

विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द सोनकर, भोला पाण्डेय, रन बहादुर यादव, चन्द्रिका यादव, सुशील यादव,  पंकज मिश्र, मो. सलीम, राजेन्द्र चौधरी, मो. उमर, अरविन्द यादव, अजय यादव, प्रशान्त आदि ने भी कहा कि वे सच्चे अर्थो में धरती पुत्र थे और युगों तक याद किये जायेंगे।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में  भोलू अंसारी, मो. हारिश, अजय दूबे, निजामुद्दीन, रजनीश यादव, नीलू सिंह, अनवर जमाल, राजेश पटेल, जितेन्द्र यादव, रघुनन्दन राम साहु, गौरीशंकर यादव, राजेश यादव, राकेश यादव, सुरेश यादव, राम प्रकाश चौधरी, राजेन्द्र चौरसिया के साथ ही  जयन्ती पर बड़ी संख्या में सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव को नमन् किया।

  कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।


Popular posts
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*मिशन शक्ति फेस 05 अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक*
Image
बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस में भारी बवाल: फायरिंग में युवक की मौत के बाद पथराव और आगजनी"
Image
इज़राइली राजदूत ने आज इण्डो-इज़राइल फल उत्कृष्टता केंद्र, बन्जरिया का दौरा किया।
Image