लखनऊ में समिट बिल्डिंग की छत पर चढ़े नशे में धुत युवक का हंगामा, पुलिस पहुंची तो कूदने क‍िया प्रयास

*लखनऊ खबर* सम्पादक जय शंकर यादव।

लखनऊ में समिट बिल्डिंग की छत पर चढ़े नशे में धुत युवक का हंगामा, पुलिस पहुंची तो कूदने क‍िया प्रयास।

लखनऊ में समिट बिल्डिंग में आए दिन होने वाले बवाल पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। शनिवार देर नशे में धुत एक युवक दोस्तों से झगड़े के बाद छत पर चढ़ गया। वहां पहले हंगामा किया और फिर सो गया। बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसने छत से कूदने का प्रयास किया। पुलिस रुक गई। घंटों मान मनौव्वल कर युवक को उतारा गया।

 लखनऊ  समिट बिल्डिंग में आए दिन होने वाले बवाल पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। शनिवार देर नशे में धुत एक युवक दोस्तों से झगड़े के बाद छत पर चढ़ गया। वहां पहले हंगामा किया और फिर सो गया। बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसने छत से कूदने का प्रयास किया। पुलिस रुक गई।

घंटों मान-मनौव्वल के बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा और शांति भंग की कार्रवाई की। हंगामा करने वाले युवक ने होश में आने पर बताया कि वह जानकीपुरम एक्सटेंशन तिवारीपुर का रहने वाला शशांक है। पुलिस के मुताबिक वह द्वितीय तल पर दि ड्राउनिंग स्ट्रीट बार में गया था। वहां शराब पी। इसके बाद साथ आए तीनों दोस्तों से उसका झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद वह छत पर चढ़ गया।

दोस्तों ने उतारने का प्रयास किया पर नहीं उतरा। फिर वह वहीं लेट गया। पुलिस पहुंची आवाज देकर उसे जगाया गया। जगने पर वह खड़ हुआ और लड़खड़ाने लगा। छत के किनारे पर जा रहा था। एक रस्सी फेंकी गई पर उसने उसका भी सहारा नहीं लिया। करीब घंटे भर की मान मनौव्वल के बाद पुलिस कर्मियों ने उसे छत से उतार लिया। इंस्पेक्टर विभूतिखंड अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में शशांक ने बताया कि वह नशे में था। मूल रूप से शाहजहांपुर रौजा बल्लिया का रहने वाला है। यहां तिवारीपुर जानकीपुरम में रहता है। शांति भंग की कार्रवाई उसके खिलाफ की गई है।

              कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

              kalamthegreat9936@gmail.com

   Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।