*नगर पंचायत,नगर बाजार में छठ पूजन में लगा श्रद्धालुओं का जमावड़ा*

  " कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

9721071175

*नगर पंचायत,नगर बाजार में छठ पूजन में लगा श्रद्धालुओं का जमावड़ा*

बस्ती 20 नवंबर 23.

नगर पंचायत नगर बाजार में प्राचीन दुर्गा मंदिर के समीप स्थित पोखरे में छठ पूजा का वृहद आयोजन हुआ| व्यवस्था की कमान  नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह तथा उनके पति समाजसेवी पूर्व ब्लाक प्रमुख राणा दिनेश प्रताप सिंह ने संभाली |

पुरे कार्यक्रम स्थल पर रात लाइट की व्यवस्था हेतु जनरेटर,आए हुए श्रद्धालुओं के लिए चाय की व्यवस्था तथा राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा भजन कार्यक्रम का आयोजन तथा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई |  कार्यक्रम स्थल दुर्गा मंदिर पर देर रात तक अध्यक्ष नीलम सिंह तथा उनके पति दिनेश प्रताप सिंह द्वारा आयोजन स्थल पर खुद मौजूद रहकर व्यवस्था देखा गया |

पुनः सुबह 3 बजे से ही राणा दिनेश प्रताप सिंह अपनी सहयोगियों के साथ पूजन स्थल पर पहुंच कर व्यवस्था को संभाल लिया गया | इस दौरान राना दिनेश प्रताप सिंह द्वारा पूरे कार्यक्रम में भ्रमण कर प्रत्येक व्यक्ति से मिलते हुए बातचीत कर सबसे हाल-चाल लेते देखे गए |

पुरे कार्यक्रम दौरान उनके साथ नगर पंचायत नगर बाजार के सभासद राजेश पांडे, संजय सोनकर के साथ सभी कार्यकर्ता तन मन से जुटे रहे |

 पूरे कार्यक्रम के दौरान वर्ति महिलाओं के साथ -साथ श्रद्धालु महिलाओं, पुरुषों, बालक -बालिकाओं तथा समाजसेवियों के  के साथ पूरा कार्यक्रम स्थल पूरी तरह पूजन संपन्न होने तक भरा रहा |

 इस दौरान थानाध्यक्ष नगर संतोष कुमार, क्षेत्राधिकार कलवारी आलोक प्रसाद सहित  सुरक्षा हेतु भारी पुलिस बल की व्यवस्था रही|

           कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

        kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।