*पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर आई जी व एस पी द्वारा पुलिस ध्वज फहराया गया*

  " कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे " 

97210 711 75

 *पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर आई जी व एस पी द्वारा पुलिस ध्वज फहराया गया*

 बस्ती 23 नवंबर 23.

 उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर आई जी आर के भारद्वाज द्वारा परी क्षेत्रीय कार्यालय पर  व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्ड पर पुलिस ध्वज फहराया गया |

 इस अवसर पर आइजी आर के भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षेत्रीय कार्यालय तथा पुलिस लाइन में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा जारी किए गए संदेश को पढ़कर सुनाते हुए कर्तव्य का निर्वहन करते हुए राष्ट्रध्वज तथा पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया |

 इस अवसर पर आईजी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वर्दी पर फ्लैग चिन्ह का स्टीकर भी लगाया गया |

 इस अवसर पर परिक्षेत्रीय कार्यालय पर वहां के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पुलिस लाइन पर पुलिस लाइंस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |

 अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर वहां उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों के मौजूदगी में  पुलिस ध्वज फहराया तथा उन्हें पुलिस परिक्षेत्र उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़कर सुनाया |

             कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

          kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।