*जिला उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में डीयम की अध्यक्षता में हुई संपन्न*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

 97210 711 75

 *जिला उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में डीयम की अध्यक्षता में हुई संपन्न*

बस्ती 25 नवम्बर 23.

जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। जिसमें विद्युतभार स्वीकृति, निवेशमित्र पोर्टल, राजकीय मिनी औद्योगिक आस्थान, गौर के बाउंड्रीवाल निर्माण, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, रोजगारपरक ऋण योजना सहित अन्य बिन्दुओं पर गहन समीक्षा किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने निवेशमित्र पोर्टल पर विभागवार लम्बित 68 मामलों में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल उसका निस्तारण किया जाय।  

जिलाधिकारी ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 में एम.ओ.यू. हस्ताक्षर करने वाले पल्लवी जयसवाल, आर्गाे नेक्स्ट लाइफ साइन्स, सत्या मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल, प्रोपाइप इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि., एम.सी.एम.एल. प्रा. लि., के.एम. एग्रो प्रा.लि.तथा मे. सूर्या प्लाईवुड, मे. आर्काया इरीगेशन प्रा.लि.के भू-उपयोग एवं विद्युत से सम्बन्धी प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल  निस्तारण आख्या देने का निर्देश दिया है।

बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप ने किया।

 बैठक मे सी.डी.ओ. जयदेव सी.एस., मुख्य राजस्व अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह, चेम्बर आफ इण्डस्ट्री के अध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव हरीशचन्द्र शुक्ला, अनिल रैकवार, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत मनोज कुमार सिंह, लीड बैंक मैनेजर पी.एन मौर्या एवं विभागीय अधिकारी तथा उद्यमीगण उपस्थित रहे।

           कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

       kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।