*108 फीट लंबी अगरबत्ती देखी है?* *अयोध्या भेजने के लिए गुजरात के वडोदरा में किया जा रहा तैयार*

 बस्ती क्राइम ब्यूरो "

*108 फीट लंबी अगरबत्ती देखी है?*

*अयोध्या भेजने के लिए गुजरात के वडोदरा में किया जा रहा तैयार*

*ऋतुराज त्रिपाठी .. वडोदरा ..... गुजरात*

 क्या आपने 108 फीट लंबी अगरबत्ती देखी है? गुजरात के वडोदरा में इसे तैयार किया जा रहा है। इसे तैयार होने के बाद अयोध्या भेजा जाएगा।बता दें कि यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए पूरा देश उत्साहित है। 

इस अगरबत्ती में गाय के गोबर, गाय का घी, पेड़ की लकड़ी, तिल, जौं, हवन सामग्री समेत तमाम चीजों का इस्तेमाल किया गया है। इसे बनाने में काफी खर्च हुआ है, जिसकी अनुमानित लागत लाखों में है। इसे अयोध्या भेजने में भी लाखों का खर्च आने की संभावना है। 

रामलला की मूर्ति तीन मूर्तिकारों गणेश भट्ट, अरुण योगिराज, सत्यनारायण पांडेय द्वारा तैयार की जा रही है, इनमें में से जो भी मूर्तिकार पांच वर्ष के बालक की कोमलता को उकेरने में सफल होगा, उसी की मूर्ति चुनी जाएगी। 

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का पूजन 16 जनवरी से शुरू हो जाएगा। काशी के गणेश्वर शास्त्री द्राविड़, लक्ष्मीकांत दीक्षित ( कर्मकांड ) पूजा सम्पन्न कराएंगे। प्राण-प्रतिष्ठा पूजन के बाद 48 दिन की मंडल पूजा होगी जो विश्वप्रसन्न तीर्थ जी के नेतृत्व में होगी। इंडिया टीवी।

           कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

       kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*मिशन शक्ति फेस 05 अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक*
Image
बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस में भारी बवाल: फायरिंग में युवक की मौत के बाद पथराव और आगजनी"
Image