*नगर पंचायत नगर बाजार में नगर महोत्सव एवं शहीद मेले का आयोजन 18,19 व 20 दिसंबर को होगा- राणा दिनेश प्रताप सिंह*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

9721071175

*नगर पंचायत नगर बाजार में नगर महोत्सव एवं शहीद मेले का आयोजन 18,19 व 20 दिसंबर को होगा- राणा दिनेश प्रताप सिंह*

बस्ती दिसंबर 23.

 जिले के नव सृजित नगर पंचायत नगर बाजार में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नगर के राजा उदय प्रताप नारायण सिंह के स्मृति में  नगर महोत्सव एवं शहीद मेले का आयोजन 18,19 तथा 20 दिसंबर 23 को जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में किया जाएगा |

 छठ पूजा का सफल आयोजन तथा अच्छी व्यवस्था कर लोगों की प्रशंसा पा रहे नगर महोत्सव एवं शहीद मेले के कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व ब्लाक प्रमुख समाजसेवी राणा दिनेश प्रताप सिंह ने बताया की नगर महोत्सव एवं शहीद मेला का आयोजन नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा उदय प्रताप नारायण सिंह के गौरवशाली इतिहास को देखते हुए उनके सम्मान में किया जा रहा है |

 उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान खेलकूद,सांस्कृत कार्यक्रम के साथ जिले,प्रदेश और देश के नामी  कलाकारों द्वारा कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी जायेगी |

 नगर पंचायत अध्यक्ष राणा नीलम सिंह ने कहा कि नगर पंचायत नगर बाजार का गौरवशाली इतिहास रहा है, नगर महोत्सव उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने की एक कड़ी मात्र है |

 उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में खेलकूद के अलावा कवि सम्मेलन, जादूगरी, फिल्मी सितारों द्वारा हास्य प्रस्तुति के अलावा टीवी तथा भोजपुरी फिल्मों के अभिनेताओं द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे |

 नगर पंचायत अध्यक्ष राणा नीलम सिंह तथा उनके पति पूर्व ब्लाक प्रमुख, समाजसेवी तथा नगर महोत्सव के संयोजक राणा दिनेश प्रताप सिंह उर्फ सुड्डू सिंह ने सभी नगर पंचायत वासियों से कार्यक्रम में पहुंच कर  कार्यक्रम को सफल बनाने तथा नगर महोत्सव में आने वाले खिलाड़ियों कलाकारों का उत्साह वर्धन करने की अपील की है |

          कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

       kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*मिशन शक्ति फेस 05 अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक*
Image
बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस में भारी बवाल: फायरिंग में युवक की मौत के बाद पथराव और आगजनी"
Image
इज़राइली राजदूत ने आज इण्डो-इज़राइल फल उत्कृष्टता केंद्र, बन्जरिया का दौरा किया।
Image