समस्त थानो की महिला सुरक्षा दल/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान।

" कलाम द ग्रेट न्यूज़ क्राइम ब्यूरो विनोद सोनकर "

9721745449

समस्त थानो की महिला सुरक्षा दल/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती महोदय के निर्देशन में जनपद के समस्त थानो की महिला सुरक्षा दल/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किया जागरुक-

आज दिनांक 30.11.2023 को जनपद बस्ती के विभिन्न थानों की एण्टी रोमियो/ शक्ति दीदी द्वारा क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-04) के अन्तर्गत थाना महिला थाना, परसरामपुर, छावनी, पुरानी बस्ती, मुण्डेरवा, वाल्टरगंज व दुबौलिया की एण्टी रोमियो टीमों व शक्ति दीदी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल/कालेजों, गांवों/कस्बो, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास  महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि) तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर महिला हेल्प डेस्क आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया तथा महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि)  के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।

          कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

       kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*मिशन शक्ति फेस 05 अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक*
Image
बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस में भारी बवाल: फायरिंग में युवक की मौत के बाद पथराव और आगजनी"
Image
इज़राइली राजदूत ने आज इण्डो-इज़राइल फल उत्कृष्टता केंद्र, बन्जरिया का दौरा किया।
Image