*अवैध असलहा के साथ दो गिरफ्तार*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे " 

97210 711 75

*अवैध असलहा के साथ दो गिरफ्तार*

 बस्ती 12 दिसंबर 23.

 थाना नगर पुलिस ने दो युवकों को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार आर्म्स एक्ट में जेल भेजा ||

 घटना के बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नगर संतोष कुमार ने बताया कि 11 दिसंबर की देर शाम नगर जनता इंटर कॉलेज गली के सामने गाड़ियों की चेकिंग के दौरान शक आधार पर  रुकने के लिए कहा गया तो भागने कोशिश करने लगे | उनको रोक कर जब उनसे वाहन के कागजात मांगे गए तो उसको ना दिखा सके | उनकी हरकतों से शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली गयी तो बाइक चला रहे युवक के पास एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ |

  बाइक चला रहे युवक ने अपना नाम अक्षय कुमार निवासी पडरी थाना कलवारी बस्ती तथा उसके साथ बैठे युवक ने अपना नाम सचिन सोनी निवासी कुसौरा थाना कलवारी बस्ती बताया |

 थानाध्यक्ष नगर संतोष कुमार ने बताया कि दोनों युवको को सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजा गया |

            कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

         kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।