*क्षेत्र का विकास करने वाले विकासखंड को जाने वाली सड़क ही है जर्जर*

  " कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

97210 711 75

 *क्षेत्र का विकास करने वाले विकासखंड को जाने वाली सड़क ही है जर्जर*

👉 नहीं पड़ती अधिकारियों की इस पर नजर..

बस्ती..

 क्षेत्र का विकास करने वाले  विकासखंड को जाने वाली सड़क ही है  टूटी और गड्डों भरी, क्षेत्र का विकास करने वाला खुद ही है विकास से वंचित |

 जी हां हम बात कर रहे हैं बहादुरपुर विकास क्षेत्र की जहां बहादुरपुर ब्लॉक मुख्यालय जाने वाली सड़क ही जर्जर अवस्था में है |

 यदि आप बहादुरपुर विकास खंड के मुख्यालय पर जाने की सोच रहे हैं तो जरा सावधान होकर जाइए, क्योंकि उखड़ी हुई गिट्टीयाँ,सड़क टूट कर बने हुए  गड्ढे आपका हर जगह स्वागत करते हुए मिलेंगे, जिसमें आप उलझ कर गिर सकते हैं और अपने शरीर की हड्डियों को भी तुडवा सकते हैं |

 ऐसा नहीं है कि इस मार्ग पर कोई अधिकारी नहीं आता जाता लेकिन किसी की भी नजर इस टूटी हुई सड़क पर नहीं पड़ता |

 आप जैसे ही बस्ती- अकबरपुर मार्ग पर पड़ने वाले अक्सडा चौराहे से ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाली सड़क पर चलते हैं तो टूटी हुई सड़क, उखड़ी हुई गिट्टीयाँ और गड्ढे आपका स्वागत करने के लिए तैयार रहते हैं |

 आपको बताते चलें कि अकसड़ा चौराहे से बहादुरपुर ब्लॉक मुख्यालय तक जाने वाली सड़क पर राणा पतरु सिंह  डिग्री कॉलेज, क्षेत्र का ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आयुर्वैदिक हॉस्पिटल भी है, भारतीय स्टेट बैंक की शाखा सहित पुलिस चौकी भी है जहां जाने के लिए आम जनता को इसी रास्ते से होकर जाना पड़ता है | लेकिन रोजाना आने जाने वाले ब्लॉक कर्मियों सहित बीडीओ, ब्लॉक प्रमुख, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी,कर्मचारी, बैंक के अधिकारी, कर्मचारी सहित पुलिस विभाग के आला ऑफिसर  तथा जिले  के आला अधिकारी भी कभी कभार जाते हैं |

 लेकिन  क्षेत्र का विकास करने वाला मुख्यालय खुद ही विकास से वंचित है |

        कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

     kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।