* कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें*
आमिर खान के फिल्मी करियर के लिए पिछला साल भले ही अच्छा साबित नहीं हुआ हो लेकिन 2024 में उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आने वाली है।
दरअसल जनवरी महीने में ही आमिर खान की लाडली अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने जा रही है। इस बात की जानकारी पिछले ही साल आमिर खान ने अपने चाहने वालों को दी थी। आमिर ने बताया था कि वह बहुत खुश हैं कि उनकी बेटी को उनकी जिंदगी का सच्चा प्यार मिलने जा रहा है। सोशल मीडिया पर अब अभी से ही सभी लोग आमिर खान को उनकी बेटी की शादी के लिए बधाई संदेश देते नजर आ रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी लोगों को एक दूसरे के साथ बेहद पसंद आती है। हाल ही में नए साल के मौके पर इन दोनों कपल की कुछ प्यारी तस्वीर सामने आई है। इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा रेड साड़ी में बिल्कुल किसी दुल्हन की तरह नजर आ रही है वहीं अर्जुन कपूर ने ब्लैक शेरवानी पहन रखी है। पिछले साल इन दोनों कपल के बारे में लगातार यह खबर सामने आ रही थी की यह दोनों एक दूसरे के साथ शादी कर सकते हैं। इन पुरानी तस्वीरों में जिस किसी ने भी इन दोनों की जोड़ी को देखा है तब सभी लोग इन दोनों की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की लाडले बेटे अहान शेट्टी जल्दी ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड में अहान शेट्टी के साथ अपोजिट रोल में रवीना टंडन की लाडली बेटी राशा थडानी नजर आएगी, इससे पहले भी 90 के दशक में सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की कई फिल्में सुपरहिट रही है। दोनों की जोड़ी को बेमिसाल जोड़ियां में से एक माना जाता है अब इसी उम्मीद से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और रवीना टंडन की लाडली बेटी राशा थडानी की जोड़ी को भी एक बार फैंस पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक है। जहां एक तरफ अहान शेट्टी बॉलीवुड में आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ रवीना टंडन की लाडली बेटी को भी काफी दिनों से नई स्क्रिप्ट का इंतजार था। तो हो सकता है दोनों इसी फिल्म में एक साथ एक दूसरे के साथ नजर आए।
आज राजेश खन्ना जी व उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना जी का जन्मदिन है। राजेश खन्ना जी अब हमारे बीच नहीं हैं। ट्विंकल खन्ना जी एक्टिंग से रिटायर्ड हो चुकी हैं। लेकिन सोचिए, जब राजेश खन्ना जी और ट्विंकल खन्ना जी एक साथ अपने जन्मदिन की खुशियां मनाते होंगे तो कितना अलग ही माहौल होता होगा इनके घर का। ट्विंकल जब पैदा हुई थी तब राजेश खन्ना जी की उम्र 31 साल हुई थी। और राजेश खन्ना कहते थे कि ट्विंकल उनके जन्मदिन का सबसे बेस्ट गिफ्ट थी। मैंने यासिर उस्मान द्वारा लिखित राजेश खन्ना जी की बायोग्राफी पढ़ी है। मुझे लगता है कि किसी को प्रयास करना चाहिए राजेश खन्ना जी के जीवन मेंपर एक फिल्म बनाने का। बड़ी टची कहानी है राजेश खन्ना की। एक सितारे के उदय और फिर अस्त की राजेश खन्ना की कहानी बहुत कुछ सिखा सकती है। राजेश खन्ना जी को किस्सा टीवी का नमन। और ट्विंकल जी को जन्मदिन की अनेकों अनेक शुभकामनाएं।