*गन्ना क्रय केंद्र बंद होने से किसानों ने बस्ती -महुली मार्ग को किया जाम*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे " 

97210 711 75

 *गन्ना क्रय केंद्र बंद होने से किसानों ने बस्ती -महुली मार्ग को किया जाम*

 बस्ती 7 जनवरी 24.

 मुंडेरवा शुगर मिल द्वारा स्थापित विकासखंड बनकटी में बोकनार गन्ना क्रय केंद्र पर पिछले चार दिनों से तौल ना होने के वजह से किसानों द्वारा रविवार की सुबह बोकनार क्रय केंद्र के सामने बस्ती- महुली मार्ग पर गन्ना नदी ट्रालियां खड़ी कर रास्ता जाम कर दिया, जिससे लगभग 1 घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा ।

 मार्ग जाम होने की सूचना पर आनन फानन में तौल केंद्र चालू कराया गया उसके बाद किसानों ने स्वत जाम हटा लिया  ।

 किसानों के अनुसार तौल केंद्र के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से  पिछले चार दिनों से तौल बंद था ।

                कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

             kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।