*डी यम व एस पी द्वारा बस्ती तथा रुधौली तहसील पर हुये समाधान दिवस में सुनी फरियाद*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे " 

9721071175

*डी यम व एस पी द्वारा बस्ती तथा रुधौली तहसील पर हुये समाधान दिवस में सुनी फरियाद*

बस्ती 20 जनवरी 2024.

सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अंद्रा वामसी व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में सम्पन्न हुआ। दोनों अधिकारियों ने आये हुए फरियादियों की छोटी-बड़ी समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं को निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। यह भी सुनिश्चित करे कि निस्तारण किये गये प्रकरण से फरियादी भी संतुष्ट हों। 

      उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 68 मामले आयें, जिसमें से मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व के 22, पुलिस के 12, विकास के 8 तथा अन्य विभागों से 15 मामले आयें। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डा. रमा शंकर दुबे,  जिला विकास अधिकारी संजय शर्मा, पीडी राजेश झा, उप निदेशक कृषि अशोक गौतम, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. अमर सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस विनय सिंह चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ला, बीएसए अनूप तिवारी, जनपद स्तरीय अधिकारीगण तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

     इसके पश्चात् जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने तहसील रूधौली में चल रहे सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुॅचकर समाधान दिवस में आये फरियादियों के समस्याओं के बारे में जानकारी लिया। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी भी उपस्थित रहें। उन्होने संबंधित प्रकरणों के बारे में जानकारी लिया और त्वरित निस्ताण का आश्वासन दिया।

        कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

     kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

 सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*मिशन शक्ति फेस 05 अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक*
Image
बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस में भारी बवाल: फायरिंग में युवक की मौत के बाद पथराव और आगजनी"
Image