आमदनी दुगुनी का दावा, क्यों हो रहा छलावा?

 लखनऊ   *कलाम द ग्रेट न्यूज पत्रकार मयंक सिंहा*

आमदनी दुगुनी का दावा, क्यों हो रहा छलावा?

आज बहुत विलंब के बाद, उत्तर प्रदेश की प्रदेश सरकार द्वारा चालू पेराई सत्र 2023-24 के लिए गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य (एस0ए0पी0) में 20 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की घोषणा की गई है।

कीटनाशक, उर्वरक, कृषि यंत्रों तथा डीजल की लगातार बढ़ती हुई कीमतों को देखते हुए गन्ना मूल्य में यह 20 रुपये की वृद्धि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। प्रदेश के किसान गन्ना उत्पादन की लागत को देखते हुए राज्य सरकार से 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य की मांग कर रहे थे। भाजपा सरकार ने अपने विगत सात वर्षों के शासन में  गन्ने के मूल्य में मात्र 55 रुपये प्रति क्विंटल की घोषणा की है (यानी 55 पैसे / किलो)!!

20 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य-वृद्धि के साथ उत्तर प्रदेश में गन्ने की कीमत 360 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी है, जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा में गन्ने की कीमत 386 रुपये प्रति क्विंटल तथा पंजाब में 392 रुपये प्रति क्विंटल है। हरियाणा ने अगले सत्र 2024-25 का भाव 400 रुपए अभी घोषित कर दिया है। 

प्रदेश की भाजपा सरकार गन्ना किसान को न तो लाभकारी मूल्य देने में सफल रही है और न ही बकाया मूल्य के भुगतान के मामले में। क़ानूनी प्रावधान एवं न्यायालय के आदेश के अनुसार किसान को 14 दिन में गन्ना मूल्य का भुगतान करना अनिवार्य है अन्यथा किसान को बकाया राशि पर 15 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करना होगा। किन्तु इस पर आज तक अमल नहीं हुआ है और बेबस किसान यह सब सहन करने को मजबूर है। 

सवाल यह है कि किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली भाजपा सरकार क्या इसी तरह की नीतियों से किसानों की आय दोगुनी करेगी ?

जयन्त चौधरी

संसद सदस्य

(राज्य सभा)

     कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

   kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*मिशन शक्ति फेस 05 अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक*
Image
बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस में भारी बवाल: फायरिंग में युवक की मौत के बाद पथराव और आगजनी"
Image