*नगर पंचायत नगर बाजार में 1 करोड़ 82 लाख रूपये की लागत से कान्हा गोशाला का शिलान्यास अध्यक्ष ने किया*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

9721071175

*नगर पंचायत नगर बाजार में 1 करोड़ 82 लाख रूपये की लागत से कान्हा गोशाला का शिलान्यास अध्यक्ष ने किया* 

बस्ती 18 फरवरी 24.

 नगर पंचायत नगर बाजार के  वार्ड संख्या 3 जेपी नगर में 500 गोवंशों के लिए कान्हा गौशाला का निर्माण किया जाएगा।

 नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राणा व अधिशासी अभियंता कीर्ति सिंह भूमि पूजन कर  शिलान्यास किया। नगर पंचायत नगर बाजार में आवारा गोवंश के संरक्षण एवं पालने के लिये शासन की योजना के तहत कान्हा गौशाला का निर्माण नगर पंचायत नगर बाजार द्वारा कराया जा रहा है।

 इस अवसर पर  नगर पंचायत अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही कई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

 उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 82 लाख रूपये की लागत से कान्हा गोशाला का होगा निर्माण होगा |

निराश्रित पशुओ से निजात दिलाने के लिये स्थाई गौ-शाला बनवाने का वादा किया था उसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राणा ने शासन से गौशाला हेतु बजट की मांग की थी जिस पर शासन द्वारा नगर पंचायत में गौ-शाला निर्माण हेतु एक करोड बयासी लाख का बजट आवंटित किया।

 बजट प्राप्त होने पर  नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अभियंता ने नीव पूजन कर शिलान्यास किया। अपने सम्बोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा गौ- सेवा से बढ़कर दूसरी कोई सेवा नही है। आप सभी के सहयोग से यह कान्हा गौ-शाला जिले की सबसे अच्छी गौशाला हो इसके लिये आप सभी नगर पंचायत अध्यक्ष का सहयोग करे।

 शिलान्यास के दौरान वरिष्ठ लिपिक नंदलाल मिश्रा, अरविंद कुमार, सभासद आशीष कुमार सिंह, संदीप कुमार, विरेन्द्र कुमार, तुलसीराम, रामकरण, राजेश पाण्डेय, राज कुमार चौधरी, दिनेश चौरसिया, अखिलेश यादव, प्रेम प्रकाश चौधरी, विंदू लाल, देवेशधर दिवेदी, रजनीश गुप्ता, मकरंद पाण्डेप, संजय कुमार, राम बस, राम चंदर, प्रहलाद सोनकर परशुराम यादव समेत नगर वासी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

       कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

   kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*मिशन शक्ति फेस 05 अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक*
Image
बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस में भारी बवाल: फायरिंग में युवक की मौत के बाद पथराव और आगजनी"
Image