*नगर पंचायत नगर बाजार के लोगों को भी भवन निर्माण के लिए नक्शा पास करवाना होगा*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

97210 711 75 

*नगर पंचायत नगर बाजार के लोगों को भी भवन निर्माण के लिए नक्शा पास करवाना होगा*

बस्ती 06 फरवरी 24.

नगर पंचायत नगर के नागरिक भवन निर्माण का नक्शा पास करा सकेंगे। उप विधि बना कर आम जन के लिए जारी कर दिया गया है।

 कोई भी पास किया गया नक्शा एक वर्ष तक मान्य होगा।

उक्त जानकारी देते नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया है कि नवीन भवन निर्माताओं को बैंक लोन आदि में आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह नियम लागू किया गया है।

उन्होंने बहाया है कि अब आवासीय और व्यावसायिक भवनों के नक्शे निर्धारित पेपर और शुल्क जमा कर मानचित्र स्वीकृत किए जाएंगे। प्लाटिंग एरिया में आवासीय क्षेत्र पर ही शुल्क देय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठान के लिए पार्किंग अनिवार्य होगा। भवन में शौचालय शोकपिट निर्माण अनिवार्य किया गया है।श्रीमती राना ने बताया कि 200 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल में बनने वाले घरों और व्यावसायिक भ्बनों के मानचित्र में वर्षा जल प्रबन्धन व्यवस्था प्रदर्शित करना भी अनिवार्य किया गया है। इसी प्रकार प्रतावित भवन की प्लिंथ सामने की सड़क से कम से कम .5 मीटर ऊंचा करना होगा। नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा है कि इस निर्णय से जहां भवन स्वामियों को सुविधाएं मिला।

सकेंगी वहीं नगर पंचायत के आय में भी बढ़ोत्तरी होंगी ।

      कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

   kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ *

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image
*मिशन शक्ति फेस 05 अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक*
Image
बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस में भारी बवाल: फायरिंग में युवक की मौत के बाद पथराव और आगजनी"
Image