न्यायमूर्ति प्रकाश सिंह ने आज जनपद के न्यायालय भवन में किया वृक्षारोपण*

*जिला रिपोर्टर रीता देवी*

 जिला सूचना कार्यालय, बाराबंकी*

—————————————

न्यायमूर्ति प्रकाश सिंह ने आज जनपद के न्यायालय भवन में किया वृक्षारोपण

—————————————

बाराबंकी, 22 मार्च। प्रशासनिक न्यायमूर्ति, बाराबंकी श्री प्रकाश सिंह का जनपद न्यायालय बाराबंकी में आज आगमन हुआ। 

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश श्री दिनेश चन्द, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय श्री दुर्ग नरायन सिंह, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण श्री सूर्य प्रकाश शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह, महामंत्री श्रीमती शाहीन अख्तर एवं समस्त न्यायिक अधिकारी , उपजिलाधिकारी, सदर, नायब तहसीलदार एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री प्रकाश सिंह द्वारा परिसर आदि का निरीक्षण किया गया तथा जनपद न्यायालय स्थित पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया। इसके पश्चात उन्होंने नवनिर्मित प्रशासनिक भवन में न्यायमूर्ति द्वारा जिला बार के पदाधिकारी व कार्यकारिणी तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओं से वार्ता की एवं न्यायमूर्ति द्वारा न्यायालय में उनके सहयोग अधिवक्ताओं की भागीदारी हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके उपरान्त जनपद न्यायालय के समस्त अधिकारियों से वार्ता की गयी व उनकी समस्यायें सुनी गईं व समस्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जनपद न्यायालय में बनी समस्त समिति के अध्यक्षों के साथ वार्ता की गयी व उचित दिशा निर्देश प्रदान किये गये। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति महोदय द्वारा जनपद न्यायालय में बन रही नव निर्मित भवन का भी निरीक्षण किया गया व कोर्ट कैम्पस का निरीक्षण किया गया एवं उचित दिशा-निर्देश भी दिये गए। यह जानकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ सचिव, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी ने दी है। 

———————-

   कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले। kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*