*लालगंज थाना क्षेत्र में कल हुए हत्याकांड में छह अभियुक्त हुए गिरफ्तार*

"कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी.पी.दुबे"

97210 711 75

*लालगंज थाना क्षेत्र में कल हुए हत्याकांड में छह अभियुक्त हुए गिरफ्तार*

बस्ती 7 मार्च 24.

 पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के सख्त आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष लालगंज जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चीलवनिया गांव में मिट्टी डालने की विवाद में हुए हत्याकांड में छह अभियुक्तों को महसो तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया ।

 पुलिस ने बताया कि अभियुक्त राजमणि पुत्र जंग बहादुर सिंह उम्र करीब 65 वर्ष, बबलू सिंह उर्फ तेज प्रताप सिंह पुत्र राजमणि सिंह उम्र लगभग 36 वर्ष, विशाल सिंह पुत्र राजमणि सिंह उम्र लगभग 26 वर्ष, विवेक सिंह पुत्र राजमणि सिंह उम्र करीब 25 वर्ष, उर्मिला सिंह पत्नी राजमणि सिंह उम्र करीब 63 वर्ष, रीमा सिंह पत्नी बबलू सिंह और तेज प्रताप सिंह उम्र करीब 34 वर्ष सभी निवासी चीलवनिया थाना लालगंज बस्ती को जिनके ऊपर थाना लालगंज में मुकदमा संख्या40\2024 धारा 147, 148,323,504,506,452,307,302 आईपीसी के तहत पंजीकृत है  को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया ।

 यहां बताते चलें कि कल रास्ते में मिट्टी पाटते समय दो सगे भाइयों में विवाद हुआ था जिसमें रामप्रवेश सिंह को गहरी चोट लगी थी जिसके वजह से उपचार के समय उनकी मृत्यु हो गई ।

    कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*मिशन शक्ति फेस 05 अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक*
Image
बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस में भारी बवाल: फायरिंग में युवक की मौत के बाद पथराव और आगजनी"
Image