पूर्व उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया गया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

*सम्पादक जय शंकर यादव*

पूर्व उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया गया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

लालकृष्ण आडवाणी को घर जाकर दिया गया भारत रत्न।पूर्व उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को रविवार को 'भारत रत्न' से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर सीएम योगी ने लिखा कि 'मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा आज 'भारत रत्न' से विभूषित होने पर भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं हम सभी के मार्गदर्शक, पूर्व उपप्रधानमंत्री आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को हार्दिक बधाई! यह अलंकरण उनकी लोक-निष्ठा, 'राष्ट्र प्रथम' की भावना एवं 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के निर्माण में उनके अविस्मरणीय योगदानों का सम्मान है'।

शनिवार को हुआ था समारोह-

इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव व चौधरी चरण सिंह के अलावा कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन और दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' मरणोपरांत प्रदान किया।

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए सम्मान उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया। चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान स्वीकार किया। वहीं, स्वामीनाथन की ओर से उनकी बेटी नित्या राव और कर्पूरी ठाकुर की ओर से उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपनि मुर्मू से यह पुरस्कार लिया।

 माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दिया बधाई-

मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज 'भारत रत्न' से विभूषित होने पर भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं हम सभी के मार्गदर्शक, पूर्व उपप्रधानमंत्री आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को हार्दिक बधाई!

यह अलंकरण उनकी लोक-निष्ठा, 'राष्ट्र प्रथम' की भावना एवं 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के निर्माण में उनके अविस्मरणीय योगदानों का सम्मान है। 

     कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

  kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -945328835, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*मिशन शक्ति फेस 05 अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक*
Image
बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस में भारी बवाल: फायरिंग में युवक की मौत के बाद पथराव और आगजनी"
Image
इज़राइली राजदूत ने आज इण्डो-इज़राइल फल उत्कृष्टता केंद्र, बन्जरिया का दौरा किया।
Image