उत्तर प्रदेश में मौसम आईएमडी मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी किया है।

*कलाम द ग्रेट न्यूज सम्पादक जय शंकर यादव*

यूपी मौसम अपडेट: पश्चिमी हिमालय पर 23 मार्च की रात सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ,

 जानेंमौसमआईएमडी मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आगामी 23 मार्च की रात को हिमालय पर्वत पर मौसम में परिवर्तन आएगा। जिसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। ‌ भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार आगामी 23 मार्च की रात को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर्वत पर सक्रिय हो रहा है। जिससे मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ सुनील पांडे ने बताया कि अगले 5 दिनों तक रुक-रुक कर तेज हवाएं चलेंगी। आसमान में बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। दिन की तुलना में रात बड़ी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। तेज हवा चल रही है। मौसम में नमी है। गुरुवार 21 मार्च को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आंधी चलने की भी संभावना है। ‌मौसम विभाग के अनुसार आज रात को दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है।

   फर्रुखाबाद की ताजा खबरें 

21 मार्च का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हवा में नमी महसूस होगी। बृहस्पतिवार में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

 कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*