*कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन कर सीआईएसएफ, पुलिस-प्रशासन ने कराया सुरक्षा का एहसास*

*कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी.पी.दुबे*

97210 711 75

*कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन कर सीआईएसएफ, पुलिस-प्रशासन ने कराया सुरक्षा का एहसास*

 बस्ती 18 मार्च 24.

 आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलवारी सर्किल के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अलग - अलग हिस्सों में  अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह,  सीओ प्रमोद कुमार राय ने कंपनी कमांडर के संग एरिया डोमिनेशन कर फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान थाना प्रभारी कप्तानगंज दीपक कुमार दूबे, नायब तहसीलदार विनय कुमार गुप्ता द्वारा जिलें के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एएसआई  सुरेश कुमार सीआईएसएफ के जवानों ने लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। इस दौरान अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने गांवों, कस्बों में संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष मतदान का माहौल बनाया। क्षेत्र मेंअर्द्धसैनिक बल के जवानों ने एरिया डॉमिनेशन कर सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद किया।

इस दौरान थाना क्षेत्र के महराजगंज, परिवारपुर, ओझागंज, रखिया, मेढौवा, खिरियाहावा, बढ़या, कप्तानगंज आदि थाना क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया।

     कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

kalamthegreat9936@gmail.com

contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें। सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*