*बाइक अनियंत्रित होने से दो युवक हुए घायल*

ब्यूरो चीफ जी.जी. दूबे*

*बाइक अनियंत्रित होने से दो युवक हुए घायल*

बस्ती 3 मई 24.

 नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सर  के रहने दो  युवक बाइक अनियंत्रित होने से घायल हो गये।

जिनका 108 एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। 

अजहर पुत्र मोहम्मद शमी उम्र 22 वर्ष एवं विशाल गौड़ पुत्र राम आसन गौड़ मुंडेरवा से अपने घर  को वापस आते समय ग्राम लोहाटी, मुंडेरवा मार्ग के पास रास्ते में सामने अचानक एक व्यक्ति के आने से बाइक अनियंत्रित हो गई।

 जिससे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीर अखिलेश कुमार ने तत्काल एंबुलेंस के लिए 108 पर फोन लगाया। एंबुलेंस कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंच गई। एंबुलेंस में मौजूद ई.म.टी रंजीत द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

   कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*