*कलाम द ग्रेट न्यूज क्राइम ब्यूरो विनोद सोनकर*
उत्तर प्रदेश पुलिस आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली यू0पी0 112 के माध्यम से त्वरित नागरिक सेवाये उपलब्ध कराने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा *जनपद आजमगढ़ को 09 अदद नये चार पहिया पुलिस रिस्पांस वाहन (पीआरवी) तथा 03 अदद दो पहिया पीआरवी* मुख्यालय पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक यू0पी0 112 द्वारा आवंटित किये गये है।
पूर्व में जनपद को 14 चार पहिया वाहन तथा 4 दो पहिया पीआरवी पहले ही प्रदान की जा चुकी है। इस प्रकार जनपद को अब तक कुल 23 नयी चार पहिया पीआरवी तथा 7 नयी दो पहिया पीआरवी प्रदान की जा चुकी है।
आज दिनांक 12.07.2024 को नये प्राप्त पीआरवी वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी एवं पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन्स आजमगढ़ में आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना* द्वारा सभी *12 वाहनों* को हरी झंड़ी दिखाकर उनके आवंटित स्थानों हेतु रवाना किया गया। जनपद को प्रदत्त सभी 09 चार पहिया पीआरवी रूफ माउण्टेड कैमरा से सुसज्जित है एवं घटनास्थल का स्वयमेव फोटो और वीडियो लेने में सक्षम है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदान की जा रही आकस्मिक सेवाओं जैसे पुलिस, फायर सर्विस, मेडिकल सर्विस, महिला पीआरवी, एवं महिला रात्रि सुरक्षा सेवा से सम्बन्धित आमजन/जनमानस को तत्काल सेवा प्रदान करने/सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उक्त समस्त पीआरवी जनपद आजमगढ को प्रदान की गई है। जिससे जनपद आजमगढ़ के नागरिक आपातकालीन हेल्पलाईन 112 का सही समय पर प्रयोग कर यू0पी0 112 के माध्यम से पुलिस के सहयोग से किसी भी समय सुरक्षा/सेवा प्राप्त कर सकते है। नई प्राप्त चार पहिया पीआरवी में से जनपद आजमगढ़ के थाना महराजगंज को 02 पीआरवी तथा थाना सरायमीर, मुबारकपुर, कप्तानगंज, मेहनगर तरवॉ, दीदारगंज व देवगॉव को क्रमशः 01-01 पीआरवी तथा प्राप्त दो पहिया में से देवगॉव पवई व सिधारी को क्रमशः 01-01 पीआरवी आवंटित की गई है जो उक्त थाना क्षेत्रो में रहते हुये सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का कार्य करेगे।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदत्त 12 पीआरवी में से 9 चार पहिया (6207, 6208, 6209, 6210, 6211, 6212, 6213, 6214, 6215)व 03 दो पहिया(6416, 6416, 6418) पीआरवी व्यवस्थापन
*चार पहिया पीआरवी का व्यवस्थापन*
क्र0सं0 पीआरवी थाना क्षेत्र
1 पीआरवी 6207 थाना मेहनगर
2 पीआरवी 6208 थान मुबारकपुर
3 पीआरवी 6209 थाना दीदारगंज
4 पीआरवी 6210 थाना देवगांव
5 पीआरवी 6211 थाना तरवॉ
6 पीआरवी 6212 थाना महराजगंज
7 पीआरवी 6213 थाना महाराजगंज
8 पीआरवी 6214 थाना कप्तानगंज
9 पीआरवी 6215 थाना सरायमीर
दो पहिया पीआरवी का व्यवस्थापन*
क्र0सं0 पीआरवी थाना क्षेत्र
1 पीआरवी 6416 थाना देवगाँव
2 पीआरवी 6417 थाना सिधारी
3 पीआरवी 6418 थाना पवई।
कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।
kalamthegreat9936@gmail.com
Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।
सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*
सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*