साइबर क्राइम थाना जनपद कन्नौज द्वारा 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर साइबर फ्रॉड में गई कुल धनराशि 4,13,000 रूपये में से 2,10,624/- रूपये पीड़ित को कराया गया वापस।

 *कलाम द ग्रेट न्यूज क्राइम ब्यूरो विनोद सोनकर*

जनपद कन्नौज  *दिनांक-11.07.2024       

साइबर क्राइम थाना जनपद कन्नौज द्वारा 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर साइबर फ्रॉड में गई कुल धनराशि 4,13,000 रूपये में से 2,10,624/- रूपये पीड़ित को कराया गया वापस। 

जनपद कन्नौज में साइबर फ्रॉड अपराध की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनन्द के निर्देशन में साइबर फ्राड अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी सदर कमलेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में एवं साइबर क्राइम थाना प्रभारी अजय कुमार अवस्थी के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना टीम द्वारा पीड़ित को साइबर फ्रॉड में गयी धनराशि को वापस करवाया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण:-

अनिल कुमार पुत्र श्याम बिहारी निवासी चौधरी सराय थाना कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा UPI (पेटीएम) के माध्यम से कुल 4,13,000/- रूपये की ठगी की गई जिसके सम्बन्ध में साइबर क्राइम थाना जनपद कन्नौज पर मु0अ0सं0 04/2024 धारा 420 भादवि व 66 डी आइटी एक्ट बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। साइबर क्राइम थाना टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए सम्बंधित बैंकों/इंटीमेडरी से वार्ता करते हुए अभियुक्त के खाते एवं उसके द्वारा दूसरे अपराधिक खातों जिनमें वादी से साइबर फ्रॉड कर धनराशि भेजी गई थी, के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एकत्रित की गई। साइबर क्राइम थाना टीम के अथक प्रयासों से बैंकों एवं मोबाइल कम्पनियों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी का गहन विश्लेषण किया गया जिससे इस फ्रॉड में सम्मलित खाताधारकों एवं अभियुक्त के मध्य सम्बन्धों का भी सम्बन्धित थानों एवं स्थानीय स्तर पर जानकारी करते हुए विश्लेषण किया गया तो ज्ञात हुआ कि वादी मुकदमा अनिल कुमार जो आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। इनके द्वारा नौकरी के दौरान जो मोबाइल नम्बर प्रयोग कर रहे थे, सेवानिवृत्त होने के बाद उस मोबाइल नम्बर को उनके द्वारा बन्द कर दिया गया परन्तु उक्त मोबाइल नम्बर जो कि वादी के खाते से लिंक था को नहीं हटवाया गया। बाद में वह मोबाइल नम्बर अभियुक्त लालाराम को कम्पनी के द्वारा आवंटित कर दिया गया। अभियुक्त लालाराम द्वारा आंवटित मोबाइल नम्बर (जिस पर पूर्व अनिल कुमार का खाता संचालित था) से खाता से लिंक पेटीएम बनाया गया जिसके पश्चात अभियुक्त लालाराम द्वारा UPI (पेटीएम) के माध्यम से कुल 4,13,000/- रूपये की ठगी कर अपने मित्रों एवं रिशतेदारों के अलग-अलग खातों में गलत तरीके से ट्रान्सफर किया गया है । यह तथ्य भी प्रकाश में आया है कि अभियुक्त एवं उसके मित्र/रिश्तेदार जिला निवाडी मध्य प्रदेश के निवासी हैं। इस प्रकरण में साइबर क्राइम थाना टीम द्वारा अभियोग के मुख्य अभियुक्त लालाराम के ट्रेस होने पर साइबर क्राइम टीम द्वारा गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए इस सम्पूर्ण साइबर फ्रॉड का अनावरण किया गया है । साइबर क्राइम थाना प्रभारी व टीम द्वारा वादी/पीड़ित का अबतक कुल 2,10,624/- रूपये वापस कराया गया है । शेष धनराशि को वापस कराए जाने कि विधिक प्रकिया प्रचलित है। वादी द्वारा अपने रूपये वापस मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कन्नौज पुलिस की भूरी-भूरी प्रंशसा की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण  -

लालाराम पुत्र गोकुल प्रसाद निवासी ग्राम-जुगियाई तहसील,थाना व जिला निवाडी मध्य प्रदेश उम्र 29 वर्ष ।

बरामद करने वाली टीम -

1. प्र0नि0 अजय कुमार अवस्थी साइबर क्राइम थाना जनपद कन्नौज 

2. निरीक्षक विश्वनाथ मिश्र

3. उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह

4. मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह

5. आरक्षी ज्ञानेन्द्र सिंह।

    कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

 kalamthegreat9936@gmail.com 

Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*