बस्ती. ब्यूरो चीफ जी.पी.दुबे*
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बस्ती जनपद के सभी तहसीलों पर आपातकाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
बस्ती सदर तहसील का कार्यक्रम भाजपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को आपात काल पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजल्वित व पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्र ने कांग्रेस सरकार के शासन काल में लगाए गए आपात काल पर जमकर भड़ास निकाली। आपातकाल को लोकतंत्र के इतिहास में काला अध्याय करार दिया। कहा उस समय की तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने यातना की सारे हदे पार कर लोगो को जेल में ठूसा,जो कभी भुलाया नही जा सकता।
कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार ने अनैतिक कृत्य और भारतीय लोकतंत्र को कलंकित करने का कार्य किया। लोगों की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति और उनकी इच्छाओं को कुचला गया।कांग्रेस का इतिहास तानाशाही और दमनकारी से भरा है।
विरोधी दल के नेताओं को मीसा एक्ट लगाकर गिरफ्तार किया गया। अपने ही देश के लोगो से जानवरों जैसा सलूक किया गया। कांग्रेस के विरोध में उठने वाली हर उस आवाज को दबाया गया। जो देश और समाज की बात की। वैसी त्रासदी को बीजेपी के नेताओं ने झेला उनके जुल्म और अत्याचार को सहन कर आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, शोषित, वंचित, किसान, युवा के हित और अधिकार के लिए काम कर रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सह मीडिया प्रभारी वागीश सिंह, किसान मोर्चा के महामंत्री अमृत वर्मा,जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा अमित गुप्ता, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, प्रमोद यादव, मंडल अध्यक्ष मुंडेरवा सत्यवीर गौंड, साऊ घाट मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।
कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।
kalamthegreat9936@gmail.com
Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।
सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*