इज़राइली राजदूत ने आज इण्डो-इज़राइल फल उत्कृष्टता केंद्र, बन्जरिया का दौरा किया।

*कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी.पी.दुबे*

*97210 711 75*

बस्ती, 16 अक्टूबर 2024.

इज़राइली राजदूत ने आज इण्डो-इज़राइल फल उत्कृष्टता केंद्र, बन्जरिया का दौरा किया।

 इस दौरान उन्होंने पाली हाउस में आधुनिक तकनीकों से उगाए गए सब्जी पौधों और विकसित की जा रही आम की प्रजातियों का निरीक्षण किया। 

राजदूत और उनकी पत्नी ने परिसर में पूसा लालिमा आम के पौधे का रोपण किया। इण्डो-इज़राइल के सलाहकार ब्रह्मदेव ने केंद्र की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चंद्र तिवारी ने काला नमक धान की नई प्रजाति 'पूसा नरेन्द्र के.एन.-1' के जरिए 50,000 हेक्टेयर में उत्पादन वृद्धि की जानकारी साझा की। इस मौके पर किसान बृजेन्द्र बहादुर पाल ने काला नमक चावल की गुणवत्ता बताते हुए इसे राजदूत को भेंट किया।

राजदूत ने कई किसानों—राम निहोर, शिवनाथ, सुरेश सिंह, राम पूरन चौधरी, राजाराम—को सरसों की गिरिराज प्रजाति के बीज मिनीकिट्स और फूलगोभी व टमाटर के बीज वितरित किए। उन्होंने इण्डो-इज़राइल परियोजना के सफल कार्यान्वयन की सराहना करते हुए कहा कि किसानों को अनुदान पर उन्नतशील पौधों की उपलब्धता उत्साहजनक है।

कृषि विज्ञान केंद्र, बन्जरिया में आयोजित समारोह के दौरान उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम ने पुष्पगुच्छ देकर राजदूत और उनकी पत्नी का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. वीरेन्द्र सिंह, पंकज शुक्ल, अरुण कुमार तिवारी और अन्य प्रगतिशील किसान भी मौजूद थे।

         "कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"
कलम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल। 

उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।
















Popular posts
राष्ट्रीय लोक दल के युवा जिला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जगह-जगह जोरदार स्वागत"
Image
*स्वाट/सर्विलांस व थाना असन्द्रा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महिला हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर भतीजे सहित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद-*
Image
*मिशन शक्ति फेस 05 अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक*
Image
बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस में भारी बवाल: फायरिंग में युवक की मौत के बाद पथराव और आगजनी"
Image
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव जयंती लखनऊ परिवर्तन चौक पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई जयंती समारोह में उपस्थित *
Image